दिल्ली-एनसीआर का बदला मौसम का मिजाज, कई जगह हुई बारिश… तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। उत्तर भारत में इस बार फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी जैसी स्थिति बन गई है। दिन में धूप तेज हो रही है जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका असर 4 और 5 फरवरी को ज्यादा देखने को मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर सर्दी बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की रात हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की उम्मीद है। 9 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद आसमान साफ होगा और धूप निकलने लगेगी।

Leave a Reply

Next Post

'पूर्व और पश्चिम के पड़ोसियों के लिए हमारे अलग-अलग मानक', IIC ब्रूगल में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को आईआईसी ब्रूगल के वार्षिक सम्मेलन में वैश्विक राजनीति में हो सिद्धांतों के गलत प्रयोग को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कि लोकतंत्र और सैन्य शासन के नाम पर सिद्धांतों का गलत प्रयोग किया […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही