हार के बाद लखनऊ और पंत को बीसीसीआई ने दिया झटका, धीमी ओवर गति के लिए लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2025। लखनऊ सुपर जाएंट्स और उसके कप्तान ऋषभ पंत को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के बाद एक और झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए टीम के सदस्यों और पंत पर जुर्माना लगाया है। पंत पर मैच फीस का 30 लाख रुपये, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

आईपीएल में बयान में कहा, आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति को लेकर इस सीजन टीम का यह तीसरा अपराध था जिस कारण कप्तान पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो उतना जुर्माना लगाया जाएगा।

आरसीबी की रोमांचक जीत
विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंच गई। अब उसका सामना 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह आईपीएल का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। वहीं, आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज है।

शतक लगाकर पंत ने फॉर्म में की वापसी
इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, पंत ने 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप की चेतावनी पर रूस की खुली धमकी- पुतिन से उलझोगे तो तीसरा विश्व युद्ध तय!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 28 मई 2025। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के  राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए उन्हें  “आग से न खेलने”  की चेतावनी दी है। ट्रंप […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए