टीवी पर काबुल की तस्वीर और वीडियो देखकर विचलित हुईं ड्रीम गर्ल, विश्व से की मदद की अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अगस्त 2021. बॉलीवुड की अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी टीवी पर काबुल की तस्वीर और वीडियो देखकर विचलित हो गई. काबुल के हालत देखकर उन्हें फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग के समय बिताये गाये पल याद आ गए. काबुल की हालात देखकर विश्व से मदद की अपील की है.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी काबुल के हालात देखकर उन्हें साल 1974 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘धर्मात्मा’ की याद आ रही है. इस फिल्म का सॉन्ग ‘क्या खूब लगती हो’ को काबुल में ही शूट किया गया था. इसमें फिरोज खान भी थे. फिरोज खान पहले एक्टर-प्रोड्यूसर थे, जो सिनेमा के इतिहास में पहली बार बॉलीवुड को काबुल लेकर गए थे. धर्मात्मा’ पहली हिंदी फिल्म भी थी जिसमें अफगानिस्तान की पारंपरिक लड़ाई को दिखाया गया था.

आज हेमा मालिनी साल 1974 में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद कर रही हैं. वह काबुल से जुड़ी खूबसूरत यादों को शेयर कर रही हैं. वह कहती हैं,”यह देखकर दुख हो रहा है कि वहां क्या हो रहा है और लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं. इसने एयरपोर्ट को बहुत ही डरावना बना दिया है.”

एयरपोर्ट से जुड़ी यादें
हेमा मालिनी याद करती हैं, “मैं जिस काबुल को जानती थी वह बहुत खूबसूरत था और वहां का मेरा अनुभव बहुत अच्छा था. हम काबुल हवाई अड्डे पर उतरे थे, जो उस समय मुंबई हवाई अड्डे जितना छोटा था, और हम पास के एक होटल में रुके थे. हमने अपनी शूटिंग के लिए बामियान और बंद-ए-अमीर जैसे जगहों की जर्नी की और वापस लौटते समय हमने लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले इन लोगों को देखा, जो तालिबानियों की तरह दिखते थे. उस समय अफगानिस्तान में रूसी भी एक ताकत थे.”

अन्य देशों को मदद करनी चाहिए
हेमा मालिनी कहती हैं, “उस समय कोई समस्या नहीं थी, शांति थी और फिरोज खान ने पूरे ट्रिप को मैनेज कर लिया था और यह बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित शूटिंग थी.” हेमा मालिनी अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए चिंतित हैं. वह कहती हैं, “मुझे नहीं पता कि तालिबानी उस जगह पर क्या करने जा रहे हैं. पता नहीं इस देश की जनता का क्या होगा. अन्य राष्ट्रों को तुरंत उनकी मदद करनी चाहिए और मुझे पता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से उनकी मदद करेंगे.”

Leave a Reply

Next Post

गुस्साए राहुल ने कहा - हमारे एक खिलाड़ी को छेड़ोगे तो 11 छोड़ेंगे नहीं', पढ़ें क्या है पूरा मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 17 अगस्त 2021. लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के हीरो केएल राहुल ने मैदान में हुई बहसबाजी को लेकर खुलकर बात की. मैच के 5वें दिन दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी. […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक