मध्यप्रदेश: सभी शहरों में हर रविवार लॉकडाउन, छिंदवाड़ा में आज से सात दिन तक पूर्ण बंदी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 8 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के सभी शहरी इलाकों में आठ अप्रैल से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि शाजापुर शहर में आज रात से और छिंदवाड़ा में कल आठ अप्रैल से अगले सात दिन तक पूर्ण लाकडाउन लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए आज (मुख्यमंत्री) निवास में बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही कामकाज होगा। शनिवार और रविवार को ये बंद रहेंगे। इस बैठक में निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा।’ शाजापुर शहर में आज रात आठ बजे से अगले दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने लिए ये फैसले

  • प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार), सुबह 10 से  शाम छह बजे तक चलेंगे। शनिवार और रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
  • राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों  में कल आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।
  • प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।
  • जिला आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय प्राप्त कर जिले के नगरीय क्षेत्रों में रविवार के साथ शनिवार या सोमवार के लॉकडाउन का आदेश कलेक्टर जारी कर सकेंगे।
  • पूरे छिंदवाड़ा जिले में कल आठ अप्रैल की रात आठ बजे से आगामी सात दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 
  • शाजापुर शहर में आज रात आठ बजे से अगले दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक, लोगों से की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 8 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने बीती 1 मार्च को कोरोना टीके की पहली डोज ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत […]

You May Like

भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान