पीएम मोदी ढाई लाख महिलाओं को देंगे वित्तीय मदद; महिलाएं ही संभालेंगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करंगे। पीएम मोदी राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे।

सूत्रों के मुताबिक नवसारी के वानसी-बोरसी में होने वाले कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी व कर्मचारी ही देखेंगी। यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में होगी। कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इस समग्र कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगीं।

2,587 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गुजरात जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने भाषा के मुद्दे पर सीएम स्टालिन को घेरा; मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा तमिल में देने कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रानीपेट (तमिलनाडु) 07 मार्च 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर पलटवार किया। इसके अलावा उन्होंने उनसे राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा शुरू करने को भी कहा। भाषा के मुद्दे विशेष रूप […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग