भारत ऊर्जा सप्ताह बंगलूरू में छह से पीएम मोदी करेंगे आगाज, 34 देश लेंगे हिस्सा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू में 6 फरवरी को तीन दिवसीय भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों की बानगी पेश करने वाले इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसमें चीन, रूस समेत 34 देशों के ऊर्जा मंत्री और राष्ट्राध्यक्ष, ऊर्जा क्षेत्र के 30 हजार विशेषज्ञ, ऊर्जा क्षेत्र की 650 अग्रणी कंपनियां, 8 हजार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें 500 अंतरराष्ट्रीय वक्ता 80 सत्रों में अपनी बात रखेंगे। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बैनर तले हो रहे इस आयोजन को लेकर मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक उसकी योजना इसे सालाना आयोजन के रूप में शुरू करने की है।

 भारत ऊर्जा सप्ताह जी20 अध्यक्षता में होने वाला पहला बड़ा आयोजन है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि दुनिया के देशों में आने वाले समय में भारत ऊर्जा की खपत और उत्पादन में अग्रणी बनने की ओर लगातार अग्रसर है, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक दुनिया में भारत हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 2030 तक इस क्षेत्र में दुनिया की कुल ग्रोथ का 25 फीसदी भारत से होगा। 

100 पंपों पर मिलेगा 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल
प्रधानमंत्री देश के 13 राज्यों के 100 पेट्रोल पंप से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई-20 योजना का आगाज करेंगे, इसमें बीस फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचा जाएगा। इसके अलावा घरेलू इस्तेमाल में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर कुकटॉप,प्लास्टिक बोतलों को प्रसंस्कृत करके बने कपड़े से तैयार वस्त्र भी देश को सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर की नारेबाजी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। शराब घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में नाम आने के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की।  इस […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां