विदेश मंत्री जयशंकर ने दलित के घर किया नाश्ता, खाई सत्तू की मकुनी-कचौड़ी…कुल्हड़ में पिया पानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 11 जून 2023। जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाली  बैठक की अध्यक्षता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर काशी दौरे पर हैं। रविवार सुबह विदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया। मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि नाश्ता काफी स्वादिष्ट था। खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी। बताया कि आज से जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। चार दिवसीय काशी यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री ने कहा कि जी 20 की काशी में बैठक होना गौरव की बात है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बाबा की नगरी में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, बूथ अध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मेरा पूरा परिवार एक दिन पहले से ही विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ था। मेरा पूरा परिवार घर की साफ-सफाई में जुटा था। उनके जैसी हस्ती हमारे घर आई, मुझे काफी खुशी है।

बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर 12 जून को दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ालालपुर में दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले जी-20 देशों के मंत्री समूह की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो संदेश से होगा। बैठक में आर्थिक मंदी, ऋण संकट, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव समेत विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। जी-20 की आर्थिक व सामाजिक विकास मंत्रियों की काशी में होने वाली तीन दिवसीय बैठक रविवार से शुरू हो रही है। फ्रांस, जर्मनी, जापान, साउथ अफ्रीका, यूके, यूएसए समेत समूह से जुड़े अन्य देशों के लगभग 200 डेलीगेट्स 11 जून को काशी आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर का युद्धस्तर पर कर रही विकासः केंद्रीय मंत्री मेघवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 11 जून 2023। केंद्रीय कानून-न्याय और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है और ऐतिहासिक कार्य अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। मेघवाल अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल