कोरोना का कहर: कर्नाटक में 22 आंध्र में 16 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की किल्लत से गंवाई जान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 03 मई 2021। देशभर में कोरोना की वजह से ऑक्सीजन की कमी के बाद मचा हाहाकार हर दिन सैकड़ों लोगों का जान ले रहा है। अब कर्नाटक के चमराजानगर जिले के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरो वायरस के कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई है। चमराजानगर जिला बेंगलुरु से करीब 175 किलोमीटर दूर है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर हालात का जायजा लेने चमराजानगर रवाना हो गए हैं। सूत्र ने बताया, ‘ऑक्सीजन की कमी थी और पड़ोस के मैसूर जिले से आने वाली ऑक्सीजन भी समय पर नहीं पहुंची।’ यह हादसा जिले के एक सरकारी अस्पताल में हुआ है। बता दें कि इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार के उस दावे पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में ऑक्सीजन, दवाओं, वैक्सीन और यहां तक की श्मशान घाट में जगह की भी कोई कमी नहीं है। वहीं, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कुरनूल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने से कोरोना के 16 मरीजों की मौत हो गई। अनंतपुर के सरकारी अस्पताल में जहां 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया वहीं कुरनूल के एक निजी अस्पताल में पांच अन्य मरीजों की मौत हो गई। पुलिस ने यहां  के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है। अनंतपुर के जॉइंट कलेक्टर निशांत कुमार का कहना है कि अनंतपुर जीजीएच में शुक्रवार को 11 मरीजों की मौत हुई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मरीजों की मौत के पीछे क्या कारण था। गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की आपूर्ति में प्रेशर कम होने के कारण हुई है। डॉक्टरों ने बताया, ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले सिस्टम में जो तकनीकी समस्या आई है, उसे चेन्नई से आई टीम ने ठीक कर रही है। इसी तरह कुरनूल के एक निजी अस्पताल में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

अस्पताल पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। आरोप है कि बिना किसी व्यवस्थाओं और सरकार की अनुमति के अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। पुलिस ने अस्पताल के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।

वाईएसआरसीपी विधायक अनंत वेंकटरमी रेड्डी ने अनंतपुर जीजीएच का दौरा किया और डॉक्टरों व रोगियों के साथ बातचीत की। उन्होंने मीडिया को बताया अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मौतें मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने के कारण हुई हैं।

मप्र: ऑक्सीजन की किल्लत से एक की मौत

बड़वानी जिले के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार रात नौ बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई तो वार्ड में भर्ती 43 मरीजों की जान मुश्किल में पड़ गई। परिजनों ने मरीजों को तड़पते देख शोर मचाया तो आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए। जबकि गंभीर मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

कालाबाजारी : 4800 का रेमडेसिविर 50 हजार में

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच देश में जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। कालाबाजारी करने वालों पर नियंत्रण के सरकारों के दावों के बावजूद 4800 रुपये का रेमडेसिविर इंजेक्शन 50 हजार और ऑक्सीजन सिलिंडर 20 हजार रुपये तक में बेचा रहा है। राजस्थान केसिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 4800 रुपये के रेमडेसिविर इंजेक्शन को 50 हजार रुपये में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

Leave a Reply

Next Post

वैज्ञानिकों को मिला कोरोना का नया म्यूटेंट N440K, पहले से हजार गुना तक संक्रामक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 03 मई 2021। देशभर में फैले कोरोना वायरस के अलग-अलग म्यूटेंट्स के कारण पहले ही हालात बेकाबू हो चुके हैं। इस बीच कोरोना वायरस के एक और खतरनाक म्यूटेंट के बारे में पता चला है, जिससे स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर