पाकिस्तान के साथ बातचीत की पहली शर्त आतंकवाद का खात्मा है’, यूएन में भारत के राजदूत का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 20 नवंबर 2024। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तभी शुरू हो सकती है, जब पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करे। भारतीय राजदूत ने कहा कि भारत सीमापार आतंकवाद का पीड़ित है और आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो टोलरेंस की नीति है। भारतीय राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारा मुख्य मुद्दा आतंकवाद है।कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का जवाब: भारत का तरीका’ था। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जब भारतीय राजदूत से पाकिस्तान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ संपर्क करने और बातचीत करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत में पाकिस्तान की तरफ से जारी आतंकी गतिविधियों ने विश्वास को खत्म कर दिया है। पाकिस्तान के साथ बातचीत में पहला मुद्दा आतंकवाद का खात्म है और यह एक अहम मुद्दा है।

‘आतंकवाद मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा’

अपने संबोधन में हरीश ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक मंच पर आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, ‘भारत लंबे समय से सीमा पार और वैश्विक आतंकवाद का शिकार रहा है। आतंकवाद मानवता के ‘अस्तित्व के लिए खतरा’ है, जिसकी कोई सीमा नहीं है, कोई राष्ट्रीयता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद का मुकाबला केवल अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से ही किया जा सकता है।’ आतंकवाद से निपटने में भारत के तरीकों को रेखांकित करते हुए हरीश ने कहा कि देश का फोकस आतंकवाद से निपटने के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों को साथ लेकर चलने पर रहा है, क्योंकि भारत इस संकट के प्रति शून्य सहिष्णुता रखता है। भारतीय राजदूत ने कहा कि हम एक और 9/11 का हमला नहीं चाहते और न ही 26/11 जैसा मुंबई हमला चाहते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

नौसेना के दो दिवसीय 'सी विजिल-2024' की तैयारियां पूरीं, आज होगा आगाज; परखेंगे अपनी ताकत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 नवंबर 2024। भारतीय नौसेना ने ‘सी विजिल-2024’ के चौथे संस्करण की तैयारियां पूरी कर ली है। दो दिवसीय आयोजन का आज आगाज होगा। भारतीय नौसेना अपनी समुद्री सुरक्षा क्षमता को परखने के लिए 20 और 21 नवंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार