आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, पीएम मोदी बोले- इस मुद्दे पर हमारी सोच साफ और स्पष्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अम्मान 16 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के दौरे के दौरान साफ शब्दों में कहा कि भारत और जॉर्डन आतंकवाद के खिलाफ एक जैसी और स्पष्ट सोच रखते हैं। जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। 75 साल पुराने राजनयिक रिश्तों के बीच हुई यह मुलाकात भारत-जॉर्डन संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे, जहां उनका हुसैनिया पैलेस में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहले दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने बातचीत हुई, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख को दोहराया और सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

आतंकवाद पर साझा लड़ाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जॉर्डन ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ दुनिया को मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई। राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का समर्थन किया और हर तरह के आतंक की निंदा की। पीएम मोदी ने गाजा मुद्दे पर जॉर्डन की सक्रिय और सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की।

व्यापार, रक्षा और निवेश पर सहमति
दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, उर्वरक और कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी और गहरी करने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन आने वाले समय में डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचे और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बैठक रिश्तों को नई ऊर्जा देगी।

एमओयू और व्यापार लक्ष्य
भारत और जॉर्डन के बीच संस्कृति, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रा-एलोरा के ट्विनिंग समझौते समेत कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने बताया कि जॉर्डन भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यापार 2.8 अरब डॉलर का है, जिसे अगले पांच वर्षों में 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी ने जॉर्डन की डिजिटल भुगतान प्रणाली को भारत की यूपीआई से जोड़ने का सुझाव भी दिया।

75 साल की दोस्ती और आगे की राह
राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी दोस्ती और आपसी सम्मान को दर्शाती है। उन्होंने आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खोलने की जरूरत बताई। पीएम मोदी ने राजा को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 37 साल बाद हो रही इस पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मैक्सिको में दर्दनाक विमान हादसा, आपात लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ क्रैश, सात लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैक्सिको सिटी 16 दिसंबर 2025। मध्य मेक्सिको में एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही इलाके में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल