5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 04 मार्च 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। उज्जैन में कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित उमंग सिंघार के भी मौजूद रहने की संभावना है। यात्रा मक्सी से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। यहां पर एक आम सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा। यात्रा मंगलवार की दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास मक्सी मार्ग से होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। विधायक महेश परमार ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। 3 किमी के रोड के बाद देवास गेट पर राहुल गांधी यात्रा का समापन सभा के रूप में होगा।

राहुल की यात्रा के लिए उज्जैन में रोड शो वाले रूट पर कई स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। यहां पर स्थानीय नेता रोड मैप तैयार करने में लगे है। यात्रा का विश्राम इंगोरिया में होगा 6 मार्च को न्याय यात्रा बदनावर में होगी यहां भी राहुल गांधी रोड शो करेंगे। इसके बाद यात्रा गुजरात के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Next Post

30 वर्षीय युवा निखिल आनंद बने मिस इंडिया यूनिवर्स के मालिक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव / (अनिल बेदाग) मुंबई 05 मार्च 2024। बिहार में जन्मे व पले बढ़े निखिल आनंद आज दुनिया के सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स के फ्रैंचाइजी होल्डर हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया के नए मालिक बनने के साथ  निखिल कई अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज