सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बंद हो – डॉ. चरणदास महंत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्रीे भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी अनैतिक है।  यह केवल राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्यवाही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, दुर्भाग्यवश, हाल के समय में जिस प्रकार से केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग जनहित की सेवा के बजाय राजनीतिक द्वेष और प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यवाइयाँ अब निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक पक्ष विशेष की राजनीति का विस्तार बनती जा रही हैं। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए घातक है। जब विपक्ष के प्रमुख नेताओं को झूठे मामलों में फँसाकर बदनाम करने और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास होता है, तब यह प्रश्न उठना लाजमी है – क्या देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं अब स्वतंत्र हैं? 1 जनता के टैक्स के पैसों से चलने वाली एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। 2 यह स्थिति न्याय व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के लिए खतरे की घंटी है। 3 विपक्ष की आवाज़ को दबाना, किसी भी लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा नहीं मानी जा सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जिस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई ED द्वारा की जा रही है, वह केवल एक नेता पर नहीं, बल्कि पूरी लोकतांत्रिक प्रणाली पर सीधा प्रहार है। छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता, कांग्रेस पार्टी और हम सभी इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं। हम इस दुरुपयोग का पुरज़ोर विरोध करते हैं हम सभी भूपेश बघेल जी के साथ हैं, और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 जुलाई 2025। जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (“कंपनी”), बुधवार, 23 जुलाई, 2025 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के संबंध में बोली/प्रस्ताव खोलेगी। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/प्रस्ताव खोलने की तिथि से एक कार्यदिवस पहले है, जो मंगलवार, 22 जुलाई, 2025 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल