आतंकी हमले में शहीद मनीष कारपेंटर को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि,परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा

indiareporterlive
शेयर करे

कश्मीर में बारामुला के क्रीरी इलाके में स्थित सलोसा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे मनीष कारपेंटर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 26 अगस्त 2020। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां 3 सीएमई सेंटर में राजगढ़ के शहीद मनीष कारपेंटर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम शिवराज ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया। इधर, शहीद का पार्थिव शव उनके गृह नगर खुजनेर पहुंच गया। यहां पर मनीष को अंतिम विदाई के लिए हजारों लोग एकत्र हुए हैं।

सीएम ने कहा कि शहीद मनीष कारपेंटर की प्रतिमा भी स्थापित होगी। राजगढ़ जिले के खुजनेर के रहने वाले जवान मनीष कारपेंटर कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। मनीष सुदर्शन चक्र कोर में थे और इन दिनों बारामूला में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ की घटना बारामुला के क्रीरी इलाके में स्थित सलोसा में हुई थी, जहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में मनीष कारपेंटर घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।

एनकाउंटर में एक अज्ञात आतंकी भी मारा गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए भूपेश बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने अनाथ और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण