‘यह गगनयान के लिए मील का पत्थर’, शुभांशु के अंतरिक्ष मिशन में जाने पर बोले सेवानिवृत्त एयर कमोडोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जून 2025। खराब मौसम के कारण अंतरिक्ष यान- एक्जियोम-4 का प्रक्षेपण टल गया। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जा रहे हैं। इस पर सेवानिवृत्त एयर कमोडोर रवीश मल्होत्रा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह एक्जियोम 4 का प्रक्षेपण भारत के गगनयान मिशन यात्रा में मील का पत्थर है। रवीश मल्होत्रा को भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन के लिए विंग कमांडर राकेश शर्मा के साथ चुना गया था। सेवानिवृत्त एयर कमोडोर रवीश शुक्ला ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा 1.4 अरब भारतीयों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला को दो साल से अधिक समय तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। इसकी शुरुआत रूस के प्रसिद्ध यूरी गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में हुई। इसके बाद शुभांशु अमेरिका गए और अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से गगनयान मिशन के लिए एक कदम है। अगले साल या 2027 में गगनयान मिशन होगा। सुधांशु शुक्ला और स्टैंडबाय अंतरिक्ष यात्री हमारी उड़ान के लिए एक अतिरिक्त जीत होगी। शुभांशु शुक्ला की व्यापक तैयारी ने अब उन्हें 1.4 अरब भारतीयों की उम्मीदों को लेकर मिशन के लिए तैयार कर दिया है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। 

मिशन के दौरान ग्रुप कैप्टन शुक्ला के सामने आने वाले तकनीकी पहलुओं के बारे में सेवानिवृत्त एयर कमोडोर मल्होत्रा ने कहा कि अगर स्वचालित डॉकिंग सिस्टम में कुछ भी होता है तो वे अंतरिक्ष यान की डॉकिंग में साथी अंतरिक्ष यात्री व्हिटसन की सहायता करेंगे। शुभांशु डॉकिंग में वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री की सहायता करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूं तो डॉकिंग स्वचालित आधार पर होती है। अगर कुछ होता है, तो पायलट मैनुअल डॉकिंग का काम संभालता है। इसलिए वे प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैनुअल डॉकिंग के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण सुनिश्चित करता है कि चालक दल किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार है।

अंतरिक्ष प्रशिक्षण में हुआ काफी विकास
सेवानिवृत्त एयर कमोडोर ने कहा कि पिछले 40-45 वर्षों में जब हमने अपना प्रशिक्षण किया था, तब से बहुत सुधार हुए हैं। उन्हें प्रशिक्षण का पूरा दायरा मिला है और अब वे प्रक्षेपण के लिए तैयार हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय
इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत भारत जल्द ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला है। भारत के शुभांशु शुक्ल अब अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे। इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान का एक और ब्लंडर, बिलावल ने अमेरिका पर ही लगा दिए आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 10 जून 2025। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां वे एक बयान से ब्लंडर कर गए हैं, जो पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। दरअसल बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका पर ही आतंकवाद को […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार