अमित शाह के दंगे वाले बयान पर कांग्रेस ने कराई एफआईआर, शिवकुमार बोले- वो ऐसा कैसे बोल सकते हैं?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में  दंगे होंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। 

कांग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर
कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार गुरुवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह, जिस रैली में अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली के आयोजक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया।  कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि ‘केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस त्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।

क्या कहा था अमित शाह ने
बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि ‘अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य का विकास ‘रिवर्स गियर’ में होगा। वंशवाद की राजनीति चरम पर होगी और कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा।’

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की राहुल गांधी को चुनौती- शरद पवार के अदाणी से रिश्तों पर भी करें ट्वीट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। आजकल देश की राजनीति में अदाणी नाम चर्चा में हैं। पक्ष-विपक्ष इस नाम को लेकर एक दूसरे पर वार करता दिख रहा है। जहां कांग्रेस पीएम मोदी पर निशाना साध रही थी। वहीं अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग