भूपेश बघेल को रमन सिंह का ट्विटर वार,बोले- चुनाव के पहले बघेल जी के पास रोजगार के लिए ब्लू प्रिंट था, जब सरकार में आये तो कुछ नहीं…

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 05 जुलाई 2020 पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने इन दिनों ट्विटर पर राज्य सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है. डॉ रमन सिंह ट्विटर पर आज सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ तीखा हमला किया है. डॉ रमन सिंह ने कहा कि ‘चुनाव से पहले भूपेश बघेल जी के पास ये सब था? झीरम के सबूत थे. रोजगार के लिए ब्लू प्रिंट था. शराबबन्दी के लिए योजना थी. रोजगार भत्ते के लिए पैसे थे. 2500 रूपए समर्थन मूल्य देने के पैसे थे. जब से सरकार में आये हैं, तब से इनमें से कुछ नहीं है.

चुनाव के पहले भूपेश बघेल द्वारा किए गए ट्वीट को टैग कर डॉ रमन सिंह ने आज ये प्रतिक्रिया दी है, चुनाव के पूर्व भूपेश बघेल ने ट्वीट किया था कि ‘बेरोजगारी दूर करना सिर्फ चुनावी नारा नहीं होना चाहिए. जुमला तो हरगिज नहीं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे ब्लू प्रिंट के साथ तैयार है. युवा साथियों के लिए अब बस थोड़े दिन का सब्र और. #बदलेंगे_छत्तीसगढ़.

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जुलाई 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर जानकारी दी। पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने के लिए सुबह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल