KGF 2 स्टार यश ने ऐसे मनाया अपना बर्थडे, केक देखकर खुश हो गए रॉकी भाई के फैंस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जनवरी 2022। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार यश ने शनिवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। KGF स्टार यश सिल्वर स्क्रीन पर भले ही बहुत दबंग अवतार में नजर आते हैं लेकिन रियल लाइफ में वह एक फैमिली मैन हैं। यश ने अपना ये जन्मदिन भी अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें आप यश को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देख सकते हैं। फैन पेजों पर ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। यश की पत्नी राधिका पंडित ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में यश का बेहद खास बर्थडे केक नजर आ रहा है जिसे उनकी अपकमिंग फिल्म KGF2 की थीम पर रखा गया है। इस अपकमिंग फिल्म का टीजर वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें यश पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े होकर मशीनगन चलाते नजर आए थे।

यश ने बेटों से कटवाया केक

मशीनगन से गाड़ियां उड़ाते हुए यश का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था और केक की थीम भी उसी पर रखी गई है। यश के इस केक की तस्वीरें भी इंटरनेट पर शेयर की जा रही हैं। जहां तक यश की केक कटिंग सेरिमनी का सवाल है तो एक्टर ने खुद केक नहीं काटा बल्कि अपने बेटों से केक कटवाया। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं।

क्या है KGF की कहानी?

बात करें यश की अपकमिंग फिल्म KGF2 की तो फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और अब दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे गरीब लड़के की है जो कैंसर की वजह से अपनी मां को खो देता है लेकिन मरते वक्त उससे वादा करता है कि वो दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनकर दिखाएगा।

Leave a Reply

Next Post

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: लखनऊ में आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन, तैनात किए जाएंगे मजिस्ट्रेट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 09 जनवरी 2022 । विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। आयोग की संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं । प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार