प्रज्ञा ठाकुर का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान- ‘पहलगाम में आतंकियों ने नहीं, मुसलमानों ने हिन्दुओं को…’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2025। अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने सीधे तौर पर कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने नहीं सीधी सी बात है कि पाकिस्तान से मुस्लिम आए और नाम और धर्म पूछकर हिन्दुओं को मार दिया।

ऑपरेशन सिंदूर और हिंदुत्व का कनेक्शन

पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान को और धार देते हुए कहा, “मुस्लिम ने हिन्दुओं पर गोलियां बरसाईं और उनकी हत्या की। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर हिन्दुत्व का प्रतीक है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नामकरण को स्पष्ट करते हुए कहा, सिंदूर हिन्दुओं में सुहाग का प्रतीक माना जाता है। पाकिस्तान से आए लोगों ने पहलगाम में महिलाओं के सुहाग को उजाड़ दिया इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान और मुसलमानों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है।

पाकिस्तान पर सीधा हमला: सभी आतंकी हैं

प्रज्ञा ठाकुर ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, यह बात सत्य है कि पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं। चाहे उनकी सेना हो चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री हों सभी आतंकवादी हैं। इसलिए उनको आतंकवादी कह सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि ये लोग भारत में मुसलमान बनकर आए थे और हिन्दुओं को धर्म पूछकर मारा। मुसलमानों को नहीं मारा। ये तय कर के आए थे। अगर किसी ने झूठ कह दिया कि हम मुसलमान हैं तो उनसे कलमा पढ़ने के लिए बोला। नहीं पढ़ पाए तो उन्हें मार दिया गया। यह बयान सीधे तौर पर हमले के पीछे धार्मिक पहचान को आधार बनाने का आरोप लगाता है।

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर भी साधा निशाना

आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के पास न होकर उप राज्यपाल के पास होने की बात कही थी। इस पर बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर ने इन दोनों नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ऐसे लोग हैं जो कभी नहीं चाहते कि अनुच्छेद-370 हटाया जाए। महबूबा मुफ्ती ने कहा भी था कि अगर 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। इन लोगों के रहते हुए कश्मीर में कभी शांति स्थापित नहीं हो सकती।

प्रज्ञा ठाकुर के इन बयानों से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में गरमाहट बढ़ने की संभावना है खासकर जब देश में सांप्रदायिक सद्भाव और आतंकवाद के मुद्दों पर बहस जारी है। उनके बयान अक्सर विवादों को जन्म देते रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में डेंगू ने दी दबे पांव दस्तक, कोरोना के साथ अब डेंगू का खतरा भी बढ़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2025। दिल्ली में जहां एक ओर कोरोना वायरस फिर से सक्रिय हो रहा है, वहीं दूसरी ओर डेंगू का खतरा भी धीरे-धीरे मंडराने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं