‘डॉन 3’ में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को क्यों लिया, फरहान ने बताई वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी। 2006 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘डॉन’ भी काफी पॉपुलर रही थी। डॉन के अबतक दो सीक्वल आ चुके हैं। कई साल से दर्शक इस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जल्द ही ‘डॉन 3’ दर्शकों के सामने आएगी।

इसी बीच खबर आई कि ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। खबर अब सच हो गई है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले उनका फर्स्ट लुक भी वायरल हुआ था। लेकिन कई लोग शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को चुनने से नाखुश नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। अब फरहान ने इन सभी प्रकारों पर चुप्पी छोड़ते हुए सफाई दी है।

फरहान ने कहा, ‘मैं फिल्म में किसी को रिप्लेस नहीं करना चाहता। हमने वर्षों तक इन बातों पर चर्चा की है। मैं इस फिल्म की कहानी को ठोस अंजाम तक ले जाना चाहता था। हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं और आपसी सहमति से अलग हुए हैं। शायद यह सर्वोत्तम के लिए है। रणवीर की बात करें तो मैं रणवीर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। यह एक बड़ी फिल्म है। रणवीर बेहद उत्साहित हैं। उनका उत्साह हमें और भी अधिक ऊर्जा देगा।’

‘डॉन 3’ का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। वह इससे पहले ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ का निर्देशन कर चुके हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

'एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तय, पर तेलंगाना-राजस्थान.., राहुल ने चुनावों को लेकर कही ये बातें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी चुनावों को लेकर बड़े दावे किए। वहीं, एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा है। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार