राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में महाराष्ट्र को शीर्ष सम्मान, 10 श्रेणियों में कुल 46 विजेता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। साल 2024 के छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र अग्रणी रहा है। सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले महाराष्ट्र के बाद नंबर दो पर गुजरात और तीसरे पायदान पर हरियाणा का नाम है। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि इन पुरस्कारों का मकसद देश भर में जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट काम करने वाले राज्यों को मान्यता देना है। जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाला जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग यह पुरस्कार देता है। संयुक्त पुरस्कार विजेताओं सहित 10 श्रेणियों में कुल 46 विजेताओं के नाम का एलान किया गया है।

जल क्षेत्र में योगदान के लिए ये पुरस्कार कई श्रेणियों में दिए जाते हैं, एक नजर इन श्रेणियों पर:

  1. सर्वश्रेष्ठ राज्य
  2. सर्वश्रेष्ठ जिला
  3. सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत
  4. सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय
  5. सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज
  6. सर्वश्रेष्ठ उद्योग
  7. सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ
  8. सर्वश्रेष्ठ संस्थान
  9. सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज
  10. सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति

सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक चुनिंदा विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पाटिल ने बताया कि 18 नवंबर को आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी।  इससे पहले विगत 23 अक्तूबर, 2024 को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर इसे लॉन्च किया गया था। विजेताओं का चयन 751 आवेदनों की समीक्षा के बाद किया गया है।

केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड ने जमीनी स्तर पर होने वाले काम का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट बनाई। इसी आधार पर निर्णायक मंडल ने आवेदनों का मूल्यांकन किया। इसका मकसद जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप जमीनी स्तर के प्रयासों को उजागर करना है।

जल शक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, तेलंगाना जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 1.0 पहल के तहत 5.2 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। इस मामले में राज्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला बनकर उभरा है। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि इस पैमाने पर दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ रहा जहां 4.05 लाख परियोजनाएं रहीं। राजस्थान 3.64 लाख संरचनाओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान के तहत इस वर्ष के पुरस्कारों में उत्तरी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। इस राज्य के मिर्जापुर में 35,509 जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण कराया गया। वाराणसी (24,409) और जालौन (16,279) दूसरे नंबर पर रहे। तीनों जिलों को 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जयराम रमेश ने की दिल्ली में GRAP पर अति-निर्भरता की आलोचना; सालभर प्रदूषण नियंत्रण की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-III) की गाइडलाइंस लागू कर दी गई हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की इस योजना पर अति-निर्भरता को लेकर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार