145 शहरों में नदियों की सफाई के लिए कार्ययोजना को मंजूरी; 25 नए शहर चिन्हित, 60 के लिए बन रही योजना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। देश भर के 145 शहरों में नदियों की सफाई प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने शुक्रवार को कार्ययोजना को मंजूरी दी है। जल शक्ति मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से शुरू की गई 2025 कार्य योजना में नदियों पर केंद्रित मास्टर प्लानिंग (आरएसएमपी), क्षमता निर्माण और अंतर-शहर सहयोग पर जोर दिया गया है। इसके तहत शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं (यूआरएमपी) को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें इस वर्ष 25 नए शहरों को चिन्हित किया गया है और 60 अन्य शहरों के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसमें कहा गया है कि शहरी योजनाकारों और प्रशासकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तमिलनाडु में शुरू किया जाएगा, अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करेंगे।

इस बारे में जल शक्ति मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कुछ शहरों ने इस दिशा में पहले ही उल्लेखनीय प्रगति की है। कानपुर, अयोध्या, छत्रपति संभाजीनगर, मुरादाबाद और बरेली जैसे शहरों ने अपनी यूआरएमपी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। विशेष रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में चल रहे खम नदी बहाली मिशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, जिसे विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) के प्रतिष्ठित रॉस सेंटर प्राइज फॉर सिटीज से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत की नदी पुनर्जीवन पहलों की वैश्विक प्रासंगिकता को रेखांकित करता है।

विश्व बैंक के सहयोग से गठित की गई हैं समितियां
मिशन को और गति देने के लिए विश्व बैंक के सहयोग से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल जैसे राज्यों में विशेष स्टीयरिंग समितियों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए भी एक विशेष यूआरएमपी तैयार की जा रही है, जिसे अन्य महानगरीय शहरों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना में नदियों को केवल जलधाराओं के रूप में नहीं, बल्कि समग्र पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में पुनर्परिभाषित किया जाएगा।

समन्वित प्रयासों के लिए एनएमसीजी जारी करेगा एडवाइजरी
समन्वित प्रयासों को सुनिश्चित करने के लिए एनएमसीजी की ओर से नदी बेसिन, जिला और शहर स्तर पर एक समेकित एडवाइजरी जारी की जाएगी। साथ ही सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के उद्देश्य से ‘मंडे स्पॉटलाइट्स’ नाम की एक नई पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत हर सप्ताह सफल नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं के केस स्टडी प्रकाशित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद के खिलाफ दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, आठ लाख दुकानों पर टंगे रहे ताले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में राजधानी के व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाकर कड़ा संदेश दिया। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। हिंदू, मुस्लिम, सिख समेत अन्य धर्म के लोगों ने काली पट्टी बांधकर मृतकों […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार