बारिश बनी आफत: हैदराबाद में बारिश के बाद टापू में तब्दील हुई सड़कें, दो लोग बहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 09 अक्टूबर 2021। हैदराबाद में देर रात हुई भारी बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां कई इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है। सड़कें पूरी तरह टापू बन चुकी हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच खबर है क भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में दो लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि हैदराबाद के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हैदराबाद समेत तेलंगाना के भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

एक दिन में 10 से 12 सेमी हुई बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हैदराबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। यहां सुबह 8:30 बजे से रात 11 बजे तक 10 से 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी घुटनों तक भर आया है और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

शाह-डोभाल की मीटिंग में हो गया तय, कश्मीर में हिंदुओं पर हमला नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अकटूबर 2021। अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदायों को आतंकित करने के उद्देश्य से कश्मीर घाटी में पाकिस्तान द्वारा भड़काए गए हिंसा का मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार कठोर कार्रवाई करने के लिए तैयार है। इस महीने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के स्थानीय […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'