‘मुख में राम, बगल में छुरी’, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगाज पर मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने चुनावी फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। विपक्षी पार्टी के नेता ने कहा कि किसी को भी वोट के लिए ‘ढोंगबाजी’ नहीं करनी चाहिए। वह मणिपुर के थौबल में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे।  खरगे ने कहा, (पीएम) मोदी मणिपुर में वोट मांगने आते हैं। लेकिन, जब लोग परेशानी में होते हैं तो यहां नहीं आते हैं। मणिपुर में पिछले साल तीन मई को हिंसा भड़की थी। जिसके बाद 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोग बेघर हो गए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक हिंदी मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा, वो (पीएम मोदी) समंदर के ऊपर सैर करते फिरते हैं और ‘राम-राम राम-राम’ का जाप करते है। ‘मुख में राम-बगल में छुरी’। लोगों के साथ ऐसा मत करिए। इस मुहावरे का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसके शब्द और काम अलग-अलग होते हैं। 

हमारी लड़ाई संविधान बचाने के लिए: खरगे
उन्होंने कहा, हर कोई भगवान में आस्था रखता है। भगवान को याद करता है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, वोट के लिए ऐसा मत कीजिए। वोट पाने के लिए किसी तरह की ‘ढोंगबाजी’ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, इंसान को अपने सिद्धांतों के लिए लड़ना चाहिए। खरगे ने कहा, हम धर्मनिरपेक्षता, समानता, सामाजिक न्याय और संविधान को बचाने के लिए लड़ते हैं। आप भी ऐसा करें। ये (भाजपा) लोग धर्म को राजनीति से मिलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। 

‘लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही भाजपा’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के साथ है और उनके लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा, हमने  संसद में सवाल उठाए। लेकिन, सरकार ने जवाब नहीं दिए और 146 लोगों को निलंबित किया। हमने कहा कि यह कदम अलोकतांत्रिक है, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।उन्होंने आरोप लगाया कि वे विपक्ष को बाहर रखकर संसद को बदलना चाहते हैं। विधेयकों को पारित करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा का रवैया तानाशाही वाला है। भगवा पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

'छोटी से छोटी मौसमी घटनाओं की भविष्यवाणी करना भारत का मकसद', आईएमडी की 150वीं वर्षगांठ पर बोले रिजिजू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। भारत का मकसद सभी छोटे पैमाने की मौसम घटनाओं का पता लगाना और भविष्यवाणी करना है। इसके लिए वह मौसम की जांच-पड़ताल करने वाले नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और पहले से ज्यादा शक्तिशाली कंप्यूटिंग प्रणाली की खरीद कर रहा है। यह […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग