सच में ‘वाइल्ड फायर’ निकला ‘पुष्पा’, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बटोरे इतने करोड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 दिसंबर 2024। अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने अपनी रिलीज से पहले ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग ने पहले ही भारत में ओपनिंग डे के लिए 30.88 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आंकड़े इस फिल्म को लेकर लोगों के उत्साह को दर्शाते हैं। सैकनिल्क के अनुसार केवल तेलुगु संस्करण ने एडवांस बुकिंग से 10.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, हिंदी संस्करण ने अब तक सात करोड़ 45 लाख रुपये और मलयालम संस्करण ने 46.69 लाख रुपये की कमाई की है। ये सभी एडवांस बुकिंग टूडी के लिए हुई है। वहीं, आईमैक्स टूडी और थ्रीडी फॉर्मेट्स में भी मजबूत बिक्री देखी गई है।

तेलंगाना से फिल्म ने अब तक छह करोड़ 76 लाख रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ नौ करोड़ 38 लाख रुपये तक पहुंच गया है। कर्नाटक में फिल्म ने तीन करोड़ 15 लाख रुपये (ब्लॉक सीट सहित 4.79 करोड़ रुपये) और महाराष्ट्र में दो करोड़ 64 लाख रुपये की अब तक कमाई की है। 

अब तक हुआ इतना कलेक्शन

अब तक फिल्म पुष्पा 2 ने पूरे भारत में 16,006 शो के लिए लगभग छह लाख 59 हजार टिकट बेचे हैं। इस टिकट बिक्री से 21.49 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को शामिल करते हुए कुल एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 30.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म ने धूम मचाई है। अमेरिका में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे ग्रॉस 303 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें से 233 करोड़ रुपये घरेलू बाजार से होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

घटती आबादी चिंता का विषय, कम से कम 2-3 बच्चे होने चाहिए...मोहन भागवत की सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 02 दिसंबर 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि में गिरावट पर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) मौजूदा 2.1 के बजाए कम से कम तीन होनी चाहिए। टीएफआर का तात्पर्य एक महिला […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं