कोविड-19 के संभावित मरीजों और कोरोना संक्रमितों की जानकारी राज्य सर्विलेंस इकाई एवं सीएमएचओ को देना अनिवार्य

indiareporterlive
शेयर करे

स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी लैबों और अस्पतालों के लिए जारी किया आदेश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 27 अगस्त 2020। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी निजी लैबों और अस्पतालों को वहां आने वाले कोविड-19 के संभावित मरीजों (सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित या कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों) तथा कोरोना संक्रमितों की जानकारी आई.डी.एस.पी. की राज्य सर्विलेंस इकाई तथा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/आई.डी.एस.पी. शाखा को देना अनिवार्य किया है। संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैबों और अस्पतालों के लिए जारी आदेश में कहा है कि नर्सिंग होम्स और चिकित्सालयों द्वारा कोविड-19 के संदिग्ध एवं पॉजिटिव्ह मरीजों की पहचान होने पर इसकी सूचना जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/आई.डी.एस.पी. शाखा को समय पर नहीं देने की जानकारी मिली है। यह उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निजी लैबों और अस्पतालों को इसकी सूचना तत्काल आई.डी.एस.पी. की राज्य सर्विलेंस इकाई तथा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/आई.डी.एस.पी. शाखा को अनिवार्यतः दिया जाना सुनिश्चित करने कहा है। किसी अस्पताल या लैब द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर महामारी अधिनियम-1897 तथा छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसीज कोविड-19 रेगुलेशन-2020 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने सुकमा पहुंचे बस्तर कमिश्नर व आईजी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 27 अगस्त 2020। बस्तर कमिश्नर अमृत खलखो और आईजी सुंदरराज पी. गुरूवार को सुकमा जिला मुख्यालय के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने झापरा, कुम्हाररास, एनएच 30 बाईपास व वार्ड क्रमांक 13 शबरी नगर में बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया और […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग