नेशनल हेराल्ड: अदालत ने ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मामले में आदेश 16 दिसंबर तक टाला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के संबंध में अपना आदेश शनिवार को टाल दिया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश सुनाए जाने की तारीख 16 दिसंबर तक टाल दी है। निदेशालय ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ दिवंगत पार्टी नेताओं मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिस तथा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और एक निजी कंपनी ‘यंग इंडियन’ पर साजिश एवं धन शोधन का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने लगभग 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की उन संपत्तियों का अधिग्रहण किया जो नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र प्रकाशित करने वाले ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) की हैं। उसने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के पास ‘यंग इंडियन’ के 76 प्रतिशत शेयर थे, जिसने 90 करोड़ रुपये के ऋण के बदले एजेएल की संपत्ति को ‘‘धोखाधड़ी से” हड़प लिया। आरोप पत्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पित्रोदा, दुबे, सुनील भंडारी, ‘यंग इंडियन’ और ‘डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम हैं। 

Leave a Reply

Next Post

72 आतंकी लॉन्चपैड को सीमा से और दूर ले गया पाकिस्तान; BSF ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर 2.0 को तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त से खौफ में आए पाकिस्तान ने अपने 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड को भारतीय सीमा से और दूर स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान की करतूतों को देखते हुए बीएसएफ ने कहा कि उसकी दुश्मन […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन