मोहाली ग्रेनेड अटैक: पंजाब पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, आतंकी रिंडा पर गहराया शक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मोहाली/ चंडीगढ़ 10 मई 2022। मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी तक हमलावरों का पता नहीं लगा पाई है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। एक अधिकारी ने कहा कि ग्रेनेड लगभग 100 मीटर के दायरे से फेंका गया था। एनआईए, आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से मौके का दौरा किया है।

आतंकवाद रोधी विशेषज्ञ अधिकारियों ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी राज्य पुलिस कार्यालय पर हमले के लिए आरपीजी का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि RPG या रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड कंधे से दागे जाने वाले मिसाइल हथियार को कहते हैं। वैसे को इसका इस्तेमाल अक्सर टैंक विरोधी हथियारों के रूप में किया जाता है लेकिन पंजाब में इस तरह के हथियार का पहुंचना काफी चौंकाने वाला है। 

आतंकवादी बने हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

पंजाब पुलिस का खुफिया दफ्तर ओपन है लेकिन कर्मचारियों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित है। जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा, “ऐसा लगता है कि आरोपियों को विदेश से काम करने वाले लोगों ने काम पर रखा था।” पुलिस विस्फोट में गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा की भूमिका की जांच कर रही है। बताया जाता है कि रिंडा पाकिस्तान में रहता है। वह फिरोजपुर-टू-तेलंगाना हथियार तस्करी मामले के अलावा नवांशहर पुलिस सीआईए कार्यालय विस्फोट मामले में वांछित है।

एक अधिकारी ने कहा, “चिंता की बात यह है कि हमलावरों ने इस बार खुफिया मुख्यालय पर हमला करने की हिम्मत की है। यह परेशान करने वाला है कि आतंकी समूह इस तरह के काम को करने के लिए पैसे की पेशकश करके आसानी से युवाओं की भर्ती कर रहे हैं।” पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियों को संदेह था कि हमले में दो लोग शामिल थे।

पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं कायर लोग: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में हुए विस्फोट को राज्य की शांति भंग करने वाले लोगों की कायराना हरकत बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर आज कहा, “मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति क़ायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख़्शा नहीं जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया विभाग के मुख्यालय पर सोमवार रात को विस्फोट किया गया। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

जाति जनगणना: तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार से दिल्ली तक पदयात्रा निकालना ही एकमात्र रास्ता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 10 मई 2022। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को घोषणा की कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनगणना के लिए बिहार से दिल्ली तक पदयात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं