नक्सल प्रभावित अंतागढ़ तक होगा ट्रेन का विस्तार, 13 से शुरुआत, आजादी के अमृत महोत्सव में मिलेगी सौगात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 3 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ में दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन का काम सुरक्षा बलों की मौजूदगी में किया जा रहा है। अंतागढ़ तक बन चुके रेल लाइन पर अब ट्रेन चलानी की तैयारी है। कांकेर जिले के केंवटी तक चल रही ट्रेन को विस्तार करते हुए अंतागढ़ तक चलाने रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 2 दिन पहले यात्रियों को यह सौगात मिलेगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रेललाइन विस्तार का काम 2016 से शुरू किया गया है। अंतागढ़ से ट्रेन शुरू होने से वनाचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधाएं मिलेगी। वहीं सड़क मार्ग की अपेक्षा किराया भी कम लगेगा।

राजधानी रायपुर से दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा होते हुए कांकेर जिले के केवटी तक चल अभी यात्री ट्रेन चल रही है। इस ट्रेन को 13 अगस्त से अंतागढ़ तक चलाने की मंजूरी मिल गई है। कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने बताया रेल मंत्रालय से यात्री ट्रेन अंतागढ़ तक चलाने हरी झंडी मिल चुकी है। मंत्रालय की ओर से उन्हें 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे निर्धारित स्थान पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने कहा गया है। 

आजादी के 75 साल बाद पहुंची ट्रेन की सुविधा

बता दें कि केवटी से अंतागढ़ तक 17 किलोमीटर पटरी बिछाने के अलावा ट्रेन चलाने ट्रायल पूरा हो चुका है। रायपुर, दुर्ग, बालोद व कांकेर जिले के लिए यह महत्वपूर्ण ट्रेन है। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आजादी के 75 साल बाद ट्रेन की सुविधा पहुंच रही है। रेल लाइन का विस्तार रावघाट तक किया जाएगा, जहां से भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति होगी। रावघाट से जगदलपुर तक दूसरे चरण में रेललाइन विस्तार करना है।

जगदलपुर तक होना है रेल लाइन का विस्तार

बता दें कि बस्तर में रावघाट से जगदलपुर तक रेल परियोजना का काम कई सालों से अटका पड़ा है। रायपुर से अंतागढ़ तक रेल लाइन बिछाने का काम पहले चरण में पूरा हो गया है। वहीं अंतागढ़ से जगदलपुर तक का काम अटका है। भूमि अधिग्रहण और नक्सल समस्या की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पाया है। साल 2022 तक रावघाट से लेकर जगदलपुर तक करीब 141 किमी तक पटरियां बिछनी थीं। रेललाइन काम जल्द शुरू कराने 3 अप्रैल को बस्तर रेल आंदोलन शुरू हुआ था। बस्तर के लोगों ने अंतागढ़ से जगदलपुर तक करीब 170 किमी पैदल मार्च किया था। जिसे सभी वर्गों का समर्थन मिला।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में आईटी की रेड: स्टील व पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के 10 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही टीम 

शेयर करेछत्तीसगढ़ के कई बड़े स्टील और पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के यहां आईटी का छापा पड़ा है। आयकर विभाग की टीम रायपुर, रायगढ़ और कोरबा जिले के 10 जगहों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 3 अगस्त 2022 । केंद्रीय आयकर विभाग की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक