मौत के बदले मौत…बच्चे की हत्या का बदला लेने के लिए पीड़ित परिवार ने पड़ोस की महिला को जान से मारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 16 जनवरी 2024। बिहार में रोहतास जिले के एक गांव से अपहृत एक बच्चे की हत्या कर दिए जाने से आक्रोशित पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा अपने पड़ोस की एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या (Murder) किए जाने का मामला सामने आया है। महिला पर काला जादू के लिए बच्चे की बलि देने का आरोप लगाया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 

डायन का आरोप लगाकर महिला की पिटाई
पुलिस ने बताया कि बच्चे का रोहतास जिले के अगरेर थाना अंतर्गत आकाशी गांव से अपहरण किया गया था। सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आकाशी गांव निवासी जग्गु सिंह का चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार की शाम से ही लापता था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि बच्चे का शव जग्गु सिंह के पड़ोसी दशरथ सिंह के घर के सामने से देर रात मिला था। शव मिलने के बाद उग्र हुए लोग पड़ोसी की पत्नी पर डायन का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 
वहीं घटना की सूचना मिलते ही अगरेर थाना की पुलिस व सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। 

Leave a Reply

Next Post

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा के पास डेढ़ करोड़ की हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास बरगदवा इलाके से डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ