महाशिवरात्रि: हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरिद्वार। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए रहेंगे। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करेंगे। कई शिव मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक जिले में करीब 112 शिवालय हैं, जहां शिवरात्रि का मेला लगता है। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या 30 है।

डॉग स्क्वाएड की टीम की भी लगाई जाएगी ड्यूटी
जिले में श्रद्धालुओं के साथ ही मेला परिसर की सुरक्षा में दो कंपनी पीएसी, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 20 दरोगा, दस महिला दरोगा, दौ सौ सिपाही और करीब 50 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिवमंदिर पर बीट सिपाही सुबह से ही मौजूद रहेंगे। हल्का दरोगा से भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शहर के दक्षेश्वर महादेव मंदिर, विल्वकेश्वर महादेव मंदिर, कुंडी सौटा मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर समेत रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, मंगलौर के शिव मंदिरों की सुरक्षा पर अधिकारियों की विशेष नजर है।

इसके साथ ही डीएफएमडी, एचएफएमडी के साथ ही डॉग स्क्वाएड की टीम की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही 450 के करीब पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

चिनैनी में भारी भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों वाहन कई इलाके में फंसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 28 फरवरी 2022। चिनैनी के देवाल ब्रिज के पास समरोली इलाके में भारी भूस्खलन के बाद सोमवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया। इससे पहले रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे इसे खोला गया था। रामसू और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण