ओमान के खिलाफ चमके स्टोइनिस, विश्व कप में 50+ स्कोर और तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बने

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गयाना 06 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 के तहत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मिचेल मार्श की टीम ने ओमान को 39 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में ओमान 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। इस मैच में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाए। ओमान के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने जलवा बिखेरा। उन्होंने पहले बल्ले से धमाल बचाया, बाद में गेंद से विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ी। इस मैच में स्टार खिलाड़ी ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से दो चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टोइनिस ने तीन विकेट भी हासिल किए। इसी के साथ वह विश्व कप मैच में 50+ स्कोर और  तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा ड्वेन ब्रावो ने 2009 में भारत के खिलाफ किया था। उन्होंने 66 रनों की नाबाद पारी खेली थी और चार विकेट चटकाए थे।

फ्लॉप रहा ओमान का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम नौ विकेट पर 125 रन बना सकी। इस मैच में उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई थी। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने प्रतीक अठावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें ओवर में नाथन एलिस ने कश्यप एलिस को आउट किया जो सिर्फ सात रन बना सके। इस मैच में ओमान का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अयान खान के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 36 रन बनाए। हालांकि, 16वें ओवर में जम्पा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मैच में आकिब इलियास 18, जीशान मकसूद एक, खालिद काइल आठ, शोएब खान शून्य, मेहरान खान 27, शकील अहमद 11 रन बना सके। वहीं, कलीमुल्लाह और बिलाल खान क्रमश: छह और एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोनिस ने तीन विकेट चटकाए जबकि स्टार्क, एलिस और जम्पा ने दो-दो विकेट झटके।

मैक्सवेल की खराब फॉर्म बरकरार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। ट्रेविस हेड को बिलाल खान ने आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मेहरान खान ने कहर बरपाया। उन्होंने नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो बड़े विकेट चटकाए। पहले मेहरान ने कप्तान मार्श को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 14 रन बना सके इसके बाद गेंदबाज ने ग्लेन मैक्सवेल को आकिब के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद मोर्चा स्टोइनिस और वॉर्नर ने संभाला। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई जिसे कलीमुल्ला ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को आउट किया। वह 56 छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में कामयाब हुए जबकि मार्कस स्टोइनिस 35 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, टिम डेविड 10 रन बनाकर आउट हो गए। ओमान के लिए मेहरान ने दो विकेट लिए जबकि बिलाल और कलीमुल्लाह को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Next Post

'अयोध्या ने हमेशा अपने राजा को धोखा दिया': लोकसभा चुनावों में भाजपा की हार पर भड़के रामायण के लक्ष्मण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जून 2024। रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो रामायण में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को नहीं चुनने के लिए अयोध्या के लोगों के प्रति अपनी ‘निराशा’ […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल