बीजेपी सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का दिल्‍ली के सरकारी निवास में फंदे से लटका मिला शव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2021। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। उनका शव दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला है। रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से मौत हो गई. पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था. वो फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था।

बीजेपी ने रद्द की संसदीय दल की बैठक

रामस्‍वरूप शर्मा के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है।बता दें बैठक में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर जताया शोक

अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामस्‍वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं. मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति शांति शांति.’

राजनाथ सिंह ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामस्‍वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया और ट्वीट कर कहा, ‘हिमाचल प्रदेश से सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु के समाचार से मुझे बहुत दुख हुआ है. उनका पूरा जीवन देश और समाज के प्रति समर्पित रहा. हिमाचल प्रदेश में भाजपा को नीचे तक मजबूत बनाने में उनकी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ॐ शांति!’

Leave a Reply

Next Post

केले और दूध के इस्तेमाल के जबरदस्त फायदे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव केले के साथ दूध का सेवन करना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. खासतौर पर बच्चों को दूध के साथ केला खिलाया जाता है. वहीं वर्कआउट करने वालो लोग भी दूध और केला एकसाथ लेना पसंद करते हैं. हेल्थ के लिए इसके जबरदस्त फायदे […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'