भारत ने किया परमाणु मिसाइल Agni-4 का सफल परीक्षण, इससे डरते हैं चीन-पाक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रक्षेपण सभी परिचालनात्मक और तकनीकी मापदंडों के आधार पर पूरी तरह से सफल रहा। सूत्रों ने बताया कि इसका संचालन सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया। इस परीक्षण के दौरान अग्नि मिसाइल ने तय मानकों को पूरा किया। स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड ने कहा है कि यह एक रूटीन ट्रेनिंग लॉन्च थी। जिसमें सारे ऑपरेशनल पैरामीटर्स की फिर से जांच की गई है। भारत इस टेस्टिंग से बताना चाहता है कि वह अपने विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध क्षमता को बनाए रखेगा। यह भारत के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की अग्नि मिसाइल सीरीज की चौथी खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल है। यह अपने रेंज की दुनिया की अन्य मिसाइलों की तुलना में हल्की है।

अग्नि-4 मिसाइल DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने मिलकर बनाया था। इसका वजन 17 हजार किलोग्राम है। इसकी लंबाई 66 फीट है। इसमें तीन तरह के हथियार ले जाए जा सकते हैं। जिनमें- पारंपरिक, थर्मोबेरिक और स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन शामिल हैं। अग्नि-4 की एक्टिव रेंज 3500 से 4000 किलोमीटर है। यह अधिकतम 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है। इसके सटीकता 100 मीटर है, यानी हमला करते समय यह 100 मीटर के दायरे में आने वाली सभी वस्तुओं को खाक कर देती है। यानी दुश्मन या टारगेट चाहकर भी ज्यादा दूर नहीं भाग सकता।

अग्नि-4 को लॉन्च करने के 8×8 ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर या फिर रेल मोबाइल लॉन्चर से दागा जाता है। इसका नेविगेशन डिजिटली नियंत्रित किया जा सकता है। इसका एवियोनिक्स सिस्टम इतना भरोसेमंद है कि आप इसे दुश्मन की तरफ बेहद सटीकता से दाग सकते हैं। अग्नि-4 का पहला सफल परीक्षण 15 नवंबर 2011 में हुआ था। उसके बाद ताजा परीक्षण मिलाकर इसके कुल 8 परीक्षण हो चुके हैं। इसमें एक टन का हथियार लोड किया जा सकता है। यह मिसाइल 3000 डिग्री सेल्सियस का ताप

Leave a Reply

Next Post

ममता दीदी हमें कार्रवाई की जरूरत है, बयानबाजी की नहीं: भूपेंद्र पटेल ने महिला सुरक्षा मुद्दे पर कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 07 सितंबर 2024। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म व उसकी हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कार्रवाई की जरूरत है, बयानबाजी की नहीं। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार