पीएम मोदी का बड़ा बयान, पाक नेता दुआ कर रहे कि भारत का शहजादा बने पीएम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

झारखंड 04 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के सर्जिकल और हवाई हमलों ने पाकिस्तान को इतना हिला दिया है कि पड़ोसी देश के नेता अब दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का ‘शहजादा’ भारत का प्रधानमंत्री बने। मोदी ने पलामू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि पड़ोसी देश भले ही उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हो लेकिन भारत मजबूत प्रधानमंत्री वाला मजबूत देश चाहता है। उन्होंने कहा, “मां भारती का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए भारत के ‘सर्जिकल और एयर स्ट्राइक’ ने उस पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था जिसे कांग्रेस शासन के दौरान भारत पर आतंकी हमलों का समर्थन करने के लिए जाना जाता था।

मतदाता एक वोट के महत्व को पहचाने
मोदी ने कहा, ”नया भारत जानता है कि दुश्मन के इलाके में कैसे घुसना है और हमला करना है… सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से हिल चुके पाकिस्तान के नेता दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का शहजादा देश का प्रधानमंत्री बने।” उन्होंने मतदाताओं से एक वोट के महत्व को पहचानने का आग्रह किया, “जिसने 500 वर्षों तक पीढ़ियों के संघर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया, साथ ही जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया।

शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे
पीएम मोदी ने कहा, मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं इसलिए, 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो ख़ुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं । ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो। कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं ।ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं । एक कहावत है – जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है । मोदी ने यह भी कहा कि वह मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने के कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, “पिछले 25 साल में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। मेरे पास न तो घर है और न ही साइकिल… लेकिन भ्रष्ट झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने अपने बच्चों के लिए अकूत संपत्ति बना ली है।

कांग्रेस कह रही कि वो एक्सरे करेगी
कांग्रेस के मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो कह रहे हैं कि वो आपके एक्सरे करेंगे । उसके बाद उसमें कुछ हिस्सा आपसे छीन लेंगे और अपनी वोट बैंक को देना चाहते हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक और खतरनाक बात कही है। ये लोग अब एचसी, एसटी और ओबीसी का वोट छीन लेना चाहते हैं । 

Leave a Reply

Next Post

ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों को संख्या बढ़कर 57 हुई, 67 लोग अब भी लापता; 32 हजार विस्थापित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव साओ पाउलो 05 मई 2024। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से सटे राज्य रियो ग्रांडे डो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं