बेगूसराय में किशोर की हत्या, पिता बोले- मेला देखने के लिए गया था, मेरे छोटे भाई ने ही मार कर लटकाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेगूसराय 08 अप्रैल 2025। बेगूसराय में जमीन विवाद में अपराधिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बछवाड़ा थाना में एक किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजे की फांसी लगाकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं उसके शव को घर की बल्ली से रस्सी से लटका दिया। ताकि लोगों को यह लग सके कि उसने आत्महत्या की है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में हुई। मृतक की पहचान सेठो महतो का पुत्र सुनील कुमार (15) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वह सोमवार की शाम अपने घर से चैती दुर्गा मेला देखने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौट सका। देर शाम होने के बाद भी जब सुनील वापस नहीं लौटा तो परिजन खोज बीन शुरू की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। परिजन खोजबीन करते हुए रात करीब 11 बजे घर से एक किलोमीटर दूर अपनी डेरा पर गया तो डेरा पर घर के बल्ली से रस्सी के सहारे सुनील का लटका हुआ था। घटना की सूचना पाकर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

पिता ने जताया जमीन विवाद में हत्या की आशंका 
घटना के संबंध में मृतक के पिता सेठो महतो ने बताया कि उसका छोटे भाई के साथ घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। होली के समय ही उसने धमकी दी थी। आरोप लगाया है कि उसके छोटे भाई ने ही उसके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद से आरोपी चाचा घर छोड़कर फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब सरकार केजरीवाल-सिसोदिया का प्रचार करने के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही: भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 08 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का प्रचार करने के लिए जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं