राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय : कवासी लखमा

indiareporterlive
शेयर करे

सुकमा जिले के गादीरास में तहसील कार्यालय शुरू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 नवंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को 23 नई तहसीलों की सौगात दी। इसी कड़ी में सुकमा जिले के गादीरास को भी तहसील कार्यालय का दर्जा दिया गया है। उसी अनुक्रम में उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गादीरास तहसील कार्यालय का शुभारम्भ किया। उन्होंने तहसील कार्यालय भवन हेतु विधिवत जमीन के चिन्हांकन पश्चात भवन निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे गादीरास से लगे हुए कोंड्रे, गोंदपल्ली, गोंडेरास, मानकापाल, मारोकी आदि अत्यंत दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत अधिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि तहसील का दर्जा मिल जाने से अब गादीरास क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए अधोसंरचनाओं का निर्माण भी तेजी आएगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित तौर पर ग्रामीणों को मिलेगा। क्षेत्र में यातायात की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को तहसील से संबंधित कार्य के लिए सुकमा जाना अत्यंत कष्टप्रद था, किन्तु अब गादीरास में तहसील कार्यालय की स्थापना से उन ग्रामीणों को सबसे अधिक लाभ होगा।

मंत्री कवासी लखमा ने तहसील कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं आदि के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि गादीरास में तहसील कार्यालय की स्थापना से निश्चित तौर पर भूमि से संबंधित कार्य जैसे, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि कार्यों के साथ ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित बहुत से कार्य के लिए ग्रामीणों को सुकमा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब गादीरास में तहसील कार्यालय के शुभारम्भ से गादीरास निवासियों को सुविधा होगी। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

शेयर करेपीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जमकर तारीफ की, जिनपिंग का जिक्र नहीं पीएम मोदी ने आतंकवाद को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसके […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस