बेटी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले संजय कपूर-उसे अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2021। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शनाया इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच संजय कपूर ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी बेटी हमेशा एक एक्ट्रेस बनने की चाहत रखती थी और बेतहर है कि वह अब अपनी राह खुद बनाए। 

‘स्पॉटबॉय’ से बात करते हुए संजय कपूर ने कहा कि वह हमेशा अपनी बेटी के पीछे खड़ा रहेंगे। लेकिन वह चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने रास्ते खुद तय कर अपनी बॉलीवुड जर्नी तय करें।

हमेशा दूंगा बेटी का साथ

रिपोर्ट के अनुसार, संजय ने कहा, ” शनाया बचपन से ही अभिनेत्री बनने की चाहत रखती है। अब जब वह इस मुकाम पर पहुंच गई है तो मैं यहीं चाहूंगा कि वह अपने अनुभव से सीखे। वह जानती हैं कि मैं उनके पीछे खड़ा होकर हमेशा उनका साथ दूंगा।

हर व्यक्ति को अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए

संजय आगे कहते हैं कि मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए। यह बेहतर है कि वह अपनी गलतियों और अनुभव से सीखे। इस तरह वह हर चीज के लिए मेरा हाथ पकड़ने के बजाय अपनी जर्नी को अधिक एंजॉय करेंगी।

अपने स्टाइल सेंस को लेकर छाई रहती हैं शनाया 

आपको बता दें कि  शनाया कपूर अपने स्टाइल सेंस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। शनाया भी उन पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग रखने के लिए जाने जाती हैं। शनाया कपूर को सोशल मीडिया स्टार कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने जनवरी 2021 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था और अब तक उनके 637 हजार फॉलोवर्स बन चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में क्वॉरनटीन नियमों में ढिलाई चाहता है BCCI, बातचीत है जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को तीन चार्टेड फ्लाइट्स के जरिए तीन शहरों से बुधवार को मुंबई में पहुंचाएगा। जून में दोनों टीमों को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। पुरुष और महिला दोनों टीमें मुंबई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल