आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार; दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरावती 14 जुलाई 2025। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अन्नामय्या जिले के रेड्डीचेरुवु के पास आम से लदी एक लॉरी के एक मिनी ट्रक पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। आम से लदे ट्रक पर 20 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना रविवार देर रात हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह तब हुआ जब लॉरी का पिछला पहिया रेत में फंस गया और संतुलन खोकर एक मिनी ट्रक पर गिर गया। अन्नामय्या जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी विद्यासागर नायडू ने बताया, ‘ट्रक के बाईं ओर पलटने से उस पर बैठे मजदूर गिर गए।’ 12 घायलों में से चार की हालत गंभीर है। उन्हें कडप्पा जिले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

चे हुए लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया
शिकायतकर्ता एन. शिव कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, ‘तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। मेरी पत्नी और अन्य लोग वाहन के नीचे फंस गए और उनकी तुरंत मौत हो गई।’ पुल्लमपेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस और मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बचे हुए लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कल रात अन्नामय्या जिले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास आम से लदी एक लॉरी के पलट जाने से नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। 

चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश
सीएमओ के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे, जब रात में यह दुर्घटना हुई। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को उचित चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतकों के परिवारों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

राज्यपाल ने भी शोक व्यक्त किया
राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। नजीर ने कहा, ‘इस दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

दो नहीं तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जुलाई 2025। दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूलों को मेल से भेजी गई है। इनमें से एक चाणक्यपुरी और दूसरा द्वारका और तीसरा प्रशांत विहार का है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तलाशी के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं