‘तेतेमा’ में दिखेगा नोरा फतेही और रेवैन्नी का धमाकेदार ग्लोबल फ्यूजन  

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 जुलाई 2025। जेसन डेरुलो के साथ ‘स्नेक’ की ज़बरदस्त ग्लोबल सफलता के बाद, जिसे अब तक 130 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, नोरा फतेही अब एक और बड़ा इंटरनेशनल धमाका करने जा रही हैं। वह टैलेंटेड अफ्रीकी कलाकार रेवैन्नी के साथ ‘तेतेमा’ में फिर से नजर आएंगी — जो कि एक हाई-ऑक्टेन ग्लोबल फ्यूजन ट्रैक है। यह गाना अफ्रो-बोंगो एनर्जी को बहुभाषीय और क्रॉस-कल्चरल ट्विस्ट के साथ पेश करता है। सूत्रों के अनुसार इस नए रीक्रिएशन का नाम “ओ मामा तेतेमा” से आ सकता है, जो रेवैन्नी और डायमंड प्लैटनम्ज़ के ओरिजिनल हिट ‘तेतेमा’ पर आधारित होगा। इस बार नोरा न सिर्फ़ गाने की विज़ुअल हाइलाइट होंगी, बल्कि एक गायिका के रूप में भी नजर आएंगी — जहाँ वह अंग्रेज़ी, स्वाहिली और हिंदी के अनोखे मेल से अपने सिग्नेचर ‘स्वैग और स्पाइस’ को पेश करेंगी। अपनी ग्लोबल छवि के अनुरूप, नोरा अपने फैशन स्टाइल के ज़रिए आधुनिक अफ्रो-पॉप एस्थेटिक्स को भी प्रदर्शित करेंगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर ट्रेंड सेट करने का काम करेगा।

2019 की उनकी वायरल इंटरनेशनल हिट ट्रैक पेपेटा के बाद, यह नोरा और रेवैन्नी के साथ एक और बड़ी जोड़ी की वापसी है। ‘तेतेमा’ को साल की सबसे बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल कोलैबोरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसे जल्द ही टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'धुरंधर' के लिए निर्देशक आदित्य धर का संजय दत्त को "चीयर्स!!"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 जुलाई 2025। निर्देशक आदित्य धर ने संजय दत्त के साथ फिल्म ‘धुरंधर ’ के सेट से एक बीहाइंड-द-सीन्स तस्वीर साझा की और इसके साथ दिग्गज अभिनेता के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा: “जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा!! आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा