शार्डियम बना युवाओं का डिजिटल गुरु

Indiareporter Live
शेयर करे

शार्डियम–आईटीएम साझेदारी ने बदला सीखने का अंदाज़

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 दिसंबर 2025। भारत में वेब 3 क्रांति को जमीनी स्तर पर गति देने की दिशा में शार्डियम और आईटीएम नवी मुंबई की साझेदारी एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। दोनों संस्थानों के बीच हुआ एमओयू न केवल ब्लॉकचेन शिक्षा को मुख्यधारा में लाने का प्रयास है, बल्कि महाराष्ट्र में उभरती तकनीकों के लिए एक मजबूत प्रतिभा-आधार तैयार करने का भी माध्यम है। वर्षभर चलने वाला यह हाइब्रिड प्रोग्राम छात्रों को Web3 की बारीकियों से रूबरू कराने के साथ उन्हें असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका देगा—यानी सीखना भी और प्रयोग भी। टेक वर्कशॉप्स, वॉलेट ऑनबोर्डिंग, आइडिएशन स्प्रिंट्स, हैकाथॉन, लाइव प्रोजेक्ट्स और विशेषज्ञ मेंटरशिप—यह सहयोग छात्रों को हर स्तर पर समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा। शार्डियम के सह-संस्थापक निश्‍चल शेट्टी का मानना है कि वेब 3 की अगली बड़ी लहर उन्हीं युवाओं से आएगी जो समझते हैं कि डीसेंट्रलाइज़्ड तकनीक भविष्य को कैसे बदल सकती है।

शार्डियम के सह-संस्थापक निश्‍चल शेट्टी ने कहा, “भारत में वेब 3 की अगली प्रगतिशील लहर उन युवा इनोवेटर्स के नेतृत्व में आएगी, जो समझते हैं कि डीसेंट्रलाइज़्ड तकनीक वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान किस प्रकार कर सकती है। आईटीएम के साथ हमारी यह साझेदारी छात्रों को वास्तविक अनुभव, मेंटरशिप और प्रभावी समाधान विकसित करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। शार्डियम का ‘इंडिया ऑनचेन टूर’ पहले ही 85 शहरों में 20,000 से अधिक छात्रों और पेशेवरों को ब्लॉकचेन से जोड़ चुका है। यह नई पहल उसी यात्रा का विस्तार है—जहाँ सीखने का तरीका सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि हाथों-हाथ नवाचार को जीना है। यह साझेदारी भारत को वैश्विक वेब 3 मानचित्र पर और भी प्रभावशाली पहचान दिलाने की क्षमता रखती है।

Leave a Reply

Next Post

मोहन भागवत बोले- आरएसएस को लेकर कई धारणाएं बनाई गईं, इसे दूर करने के लिए और गहरा संवाद जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुचिरापल्ली 11 दिसंबर 2025। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संगठन को लेकर फैली धारणाओं और वास्तविक तथ्यों के बीच बड़ी दूरी है, इसलिए अब जनता के साथ और गहरा संवाद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार