मारियुपोल में 210 बच्चों समेत 5000 लोगों की मौत, शांति वार्ता के बाद यूक्रेन को है सीजफायर की उम्मीद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 29 मार्च 2022। यूक्रेन में रूस के किए जा रहे हमलों के निशान हर तरफ मौजूद हैं। मलबों में तब्‍दील इमारतें इन शहरों पर हुए ताबड़तोड़ हमलों की गवाही दे रही हैं। यूक्रेन के कुछ शहरों को इस बमबारी की बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी है। यूक्रेन सरकार के अनुसार अकेले मारियुपोल में ही रूसी हमलों की वजह से पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है।  

यूक्रेन के दक्षिण पूर्व शहर मारियुपोल के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार रूस की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों में 210 बच्चों समेत करीब 5,000 लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन की स्थानीय मीडिया कीव इंडिपेंडेंट ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि ‘मारियूपोल के स्थानीय प्रशासन से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक रूसी बमबारी व हवाई हमलों में करीब 5000 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 210 बच्चे भी हैं। इस शहर में 1 मार्च से ही गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं।

शांतिवार्ता से यूक्रेन को सीजफायर की उम्मीद

मंगलवार की सुबह होने से पहले ही यूक्रेन में सायरन की आवाज गूंजने लगी। वहीं टर्की में मंगलवार को ही यूक्रेन व रूस के वार्ताकारों की आमने सामने मुलाकात होनी है। इस दौरान कीव की ओर से सीजफायर की पेशकश की जाएगी लेकिन अपने देश व यहां की सौहाद्रता को सुरक्षित रखते हुए। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। रूसी तेल व गैस पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से पहले राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन ने एलान किया था कि गैस के लिए पश्चिम को रुबल्स में भुगतान करना होगा।

भूखे रहने को मजबूर हैं बच्चे  

रायटर्स के अनुसार मारियुपोल के मेयर ने बताया कि शहर में करीब 1 लाख 60 हजार लोग फंस गए थे। यहां के एक दुकानदार ने बताया, ‘शहर में बच्चों विशेषकर शिशुओं के लिए खाने पीने का सामान नहीं है। बच्चों की डिलीवरी तक बेसमेंट में कराई जा रही है क्योंकि सारे मैटरनिटी अस्पताल रूसी हमलों में ध्वस्त हो गए।’ वहीं संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि खार्कीव में यह खाने का सामान और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली: डीयू में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के लिए प्रदर्शन, छात्रों बोले- आमरण अनशन को तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मार्च 2022। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने डीयू में ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ ऑफलाइन परीक्षा की मांग करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल शेरावत के नेतृत्व में कला संकाय से लेकर वीसी कार्यालय तक सैकड़ों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं