बिहार और उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिहार/उत्तर प्रदेश 25/06/2020 देश में मानसून आते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश हो रही है। वहीं, गुरुवार को भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से देश के अलग-अलग हिस्सों में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बिहार में बिजली गिरने से 83 लोग और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हुई है। बिजली गिरने से कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए हैं।

बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने लोगों की सबसे ज्यादा जाने गईँं हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में बिजली गिरने से 13 लोगों की जान गई है। पूर्णिया में 2, जमुई में 2, जहानाबाद में 2 लोगों की जान गई है। सारण में 1, जहानाबाद में 2, सीतामढ़ी में 1, नवादा में 8 और पूर्णिया में 2 लोगों की जान बिजली गिरने से हुई है।

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौतें गोरखपुर में हुई हैं। भारी बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में 13 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। यह सभी लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसमें सर्वाधिक नौ लोगों की मौत देवरिया जनपद में हुई है। सिद्धार्थनगर जिले में तीन और कुशीनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बिजली गिरने से बुरी तरह से झुलसे सभी नौ लोग देवरिया जिले के हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कोयला उद्योग के निजीकरण व मजदूर विरोधी फैसले के विरोध में 2 से 4 जुलाई को होगी ऐतिहासिक हड़ताल- हरिद्वार सिंह

शेयर करेकोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ने 2,3 व 4 जुलाई के हड़ताल का किया पूर्णतः समर्थन श्रमिक संगठनों ने किया प्रबंधन के सभी बैठकों का बहिष्कार इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 25 जून 2020। केंद्रीय श्रम संगठनों एटक, बीएमएस, एचएमएस, इंटक एवं सीटू के आह्वान पर भारत सरकार के उद्योग विरोधी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर