पुणे में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में  8 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 दिसंबर 2023।  महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है। एक अधिकारी ने बताया कि पिक-अप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात लोगों और पिक-अप वाहन के चालक की मौत हो गयी।  

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- जी20 इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेंगलुरु में रोटरी इंस्टीट्यूट 2023 कार्यक्रम में कहा- “जी20 कई मायनों में इस साल की कूटनीतिक उपलब्धि रही है। सिर्फ इसलिए नहीं कि हम सभी को सहमत कर सके, बल्कि इस बात पर कि हम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल