देश के 80 करोड़ गरीबों को मई और जून में मिलेगा मुफ्त राशन, मोदी कैबिनेट की मीटिंग में फैसला

शेयर करे

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे देश के गरीबों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2021। कोरोना की दूसरी लहर के कहर से जूझ रहे देश के गरीबों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने देश के 80 करोड़ गरीबों को मई और जून के महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 79.88 करोड़ गरीबों को यह सुविधा देने का फैसला लिया। राज्यों को इस स्कीम के तहत कितने गेहूं और चावल का आवंटन किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा इस स्कीम को बढ़ाने पर भी विभाग की ओर से ही फैसला लिया जाएगा।

कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन लागू होने, मॉनसून की स्थिति खराब होने जैसे हालातों पर स्कीम को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक मई और जून में केंद्र सरकार की ओर से देश भर में कुल 80 लाख मीट्रिक टन राशन का वितरण किया जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि कोरोना काल में पाबंदियों के बीच किसी भी गरीब को राशन की कमी का सामना न करना पड़े। सरकार के इस ऐलान के बाद यह कयास भी लगने लगे हैं कि क्या आने वाले दो महीने पाबंदियों वाले हो सकते हैं। 

इससे पहले शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मई और जून में मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था। फूड ऐंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन के सेक्रेटरी सुधांशु पांडेय ने कहा था, ‘हम पीएम गरीब कल्य़ाण अन्न योजना के तहत मई और जून में गरीब लोगों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त राशन देने वाले हैं। हालांकि इस बार इस स्कीम के तहत दाल का वितरण नहीं किया जाएगा।’ बता दें कि बीते साल भी सरकार ने इस तरह की स्कीम का ऐलान कई महीनों के लिए किया था। तब चना और दाल आदि का वितरण भी किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल हिंसा: सामने आएगा पूरा सच, जांच के लिए केंद्र सरकार ने गठित की 4 सदस्यीय टीम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 06 मई 2021 । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की घटनाओं को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। पहले सख्त लहजे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से बंगाल हिंसा पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा और अब […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर