‘2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार’; सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। शाहजहांपुर में सपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा।

शुक्रवार को पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की कोठी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का समय है। संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर लें। इस चुनाव में चूकना नहीं है। किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है।

यूपी सरकार पर कसा तंज 
सपा मुखिया ने कहा कि कटरा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजेश यादव और जलालाबाद सीट से प्रत्याशी नीरज मौर्य को गलत तरीके से हरा दिया गया। अगर चुनाव के दौरान हमारे साथी दूसरे दलों में न गए होते तो ऐसी स्थिति न आती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस मंत्री के हाथों में खजाने की चाभी है, उनके शहर का यह हाल है। लखनऊ से शाहजहांपुर आते समय रास्ते में हर डिवाइडर पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। संबोधन से पूर्व अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। 

 

Leave a Reply

Next Post

कल से नमो भारत में आमजन कर सकेंगे सफर, आने वाले वक्त में और कितने आरआरटीएस कॉरिडोर बढ़ाएंगे रफ्तार?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजियाबाद 20 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर देश की पहली नमो भारत (रैपिडएक्स) ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद पीएम ने टिकट लेकर नमो भारत ट्रेन में सफर किया। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल