सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ: ‘सबसे भ्रष्ट…’, पीएम मोदी पर भड़के संजय सिंह, बोले- हिम्मत है तो अदाणी का नाम लें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए आज सीबीआई के दफ्तर जाएंगे। सिसोदिया के सुबह 11 बजे मध्य दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई के मुख्यालय पहुंचेंगे। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केन्द्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी इस देश के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं अदाणी के साथ मिलकर पूरा देश बेच दिया। संजय सिंह ने कहा कि लाखों करोड़ का घोटाला किया अपने घोटालों से ध्यान हटाने के लिये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फर्जी बदनाम कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी में हिम्मत है तो अदाणी की जांच कराकर दिखाएं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के लिये पूरी ताकत लगा दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नही होगा।

Leave a Reply

Next Post

बाइडन ने पाकिस्तान को सैन्य मदद जारी रखी...', निक्की हेली बोलीं- राष्ट्रपति बनी तो दुश्मनों की फंडिंग बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए  उम्मीदवारी का एलान करने वाली रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने अपने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया था कि अमेरिका […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल