किसानों के समर्थन में 30 खिलाड़ी अवॉर्ड वापसी पर अड़े, राष्‍ट्रपति भवन जाने से पुलिस ने रोका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को समाज के कई तबकों का समर्थन मिल रहा है। सोमवार को कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी कृषि कानूनों के विरोध में अपना अवॉर्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने निकले. हालांकि, इन सभी को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

किसानों के आंदोलन के समर्थन में पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 30 मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने अपना सम्मान लौटाने की बात कही. पहलवान करतार सिंह के मुताबिक, अभी 30 खिलाड़ी मार्च कर राष्ट्रपति को अपना सम्मान लौटाने जा रहे हैं, लेकिन पंजाब और अन्य इलाकों से कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि कृषि कानून के विरोध में कुछ दिनों पहले ही इस तरह अवॉर्ड वापसी की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटाया, उसके बाद कुछ लेखकों की ओर से साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाया गया।

बीते दिन बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी किसानों का समर्थन करने सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे। यहां विजेंद्र सिंह ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार ये कानून वापस नहीं लेती है तो वो अपना खेल रत्न वापस लौटा देंगे। विजेंद्र सिंह से पहले रेसलर द ग्रेट खली ने भी किसानों का समर्थन किया था और दिल्ली में प्रदर्शन करने की बात कही थी।

गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर लंबे वक्त से किसानों ने डेरा जमाया हुआ है. अबतक किसान और सरकार के बीच पांच राउंड की बात हो गई है लेकिन किसान कानून वापस लेने पर अड़े हुए हैं। अब किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया है, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद रहेगा. उसके बाद बुधवार को किसानों और सरकार में फिर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Next Post

वर्चुअल मैराथन : अब तक 34 हजार पंजीयन, प्रतिभागी दौड़ते हुए फोटो या वीडियो करेंगे अपलोड

शेयर करेभाग लेने के लिए पंजीयन 10 दिसम्बर तक इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा-जतन-सरोकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक 34 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। राज्य के […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान