मैनपुरी में  ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पिता और पुत्र के साथ बहू को मारी गोली; मौके पर पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनपुर 19 जून 2023। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवाद

गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से एक अन्य महिला भी घायल

गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।  तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकानाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सभी को रथ यात्रा की बधाई। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग