गंभीर कोविड मरीजों के लिए ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस बुलाई जाए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर  14 सितंबर 2020। कोविड मरीजों को समय पर अस्पताल/कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए राज्य शासन पूरे प्रयास कर रहा है। गंभीर मरीजों के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस या अन्य एंबुलेंस जिसमें चिकित्सक, पैरोंडिकल स्टाफ और आक्सीजन की सुविधा हो ,अस्पताल लाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य मरीज जो बिना लक्षण के हों या कम लक्षणोें वाले  हों , अपने स्वयं के वाहन से या जिले में उपलब्ध अन्य वाहनों का उपयोग कर सकते हैं। इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आम जनता से भी अपाील की गई है कि बिना लक्षण वाले मरीज निजी वाहन या अन्य उपलब्ध वाहन से  अस्पताल जाएं ताकि गंभीर मरीजों को  108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल भेजा जा सके और उन्हे समय पर समुचित उपचार मिल सके।

निर्देश में कहा गया है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के बाद उनके वाहन या निजी वाहन का डिसइन्फेक्शन एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से किया जाए ।साथ ही वाहन चालक एवं अटेंडेंट ग्लव्स और सेनेटाइजर का उपयोग करें। इसी प्रकार 108 वाहन का भी निर्धारित प्रोटाकाल से डिसइन्फेक्शन किया जाए। यदि मरीज निजी अस्पताल में इलाज के लिए निजी वाहन या अस्पताल के एंबंुलेंस का उपयोग करता ह ैतो मरीज के परिजानों द्वारा इसकी सूचना जिलाा स्तरीय कोविड सेंटर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे दी जानी चाहिए ।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही बनेगा विकास के क्षेत्र में अग्रणी जिला :जयसिंह अग्रवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 सितंबर 2020। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अब बड़ी तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। श्री अग्रवाल मरवाही विकासखण्ड के ग्राम दानीकुण्डी में वन विभाग द्वारा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण