‘राहुल गांधी को अपनी दादी के गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए’, मरांडी का कांग्रेस नेता पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रमुख बाबूला मरांडी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संविधान के बारे में बातें करते रहते हैं, लेकिन अपनी दादी के गलत कामों के बारे में बात नहीं करते। मरांडी ने कहा कि राहुल को अपनी दादी के गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस नेता ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियु्क्त करने के विवाद के बीच पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की। दावा किया कि दोनों संविधान पर हमला कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा, जिस तरह से विपक्षी नेताओं ने संविधान की प्रतियां अपने हाथों में पकड़ी थीं, उसे देखते हुए मैं कहना चाहता हूं कि इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह कृत्य किया, जिन्होंने आपातकाल लगाकर संविधान को नष्ट कर दिया था। मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को अपनी दादी के गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मरांडी की प्रतिक्रिया से पहले, इंडिया ब्लॉक के विपक्षी सांसदों ने सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि भाजपा ने वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त करने की पारंपरिक प्रथा से अलग प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की है। कांग्रेस संसदीय दली की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के विरोध में संसद में गांधी प्रतिमा के सामने संविधान की प्रतियां लेकर धरना दिया। 

वहीं, संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी के शासनकाल में 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर धब्बा बताया। कहा, 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे धब्बे के 50 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी कि 1975 में संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। संविधान के हर हिस्से के टुकड़े किए गए। देश को जेल बना दिया गया और लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए देशवासी संकल्प लेंगे कि, भारत में फिर कोई ऐसा काम करने की हिम्मत नहीं करेगा।

पीएम मोदी के बयान के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आपातकाल की बात करके कब तक शासन करना चाहती है। खरगे ने कहा कि आप बार-बार ऐसा करके बिना आपातकाल घोषित किए ही आप ऐसा कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत की कनाडा को दो टूक, उच्चायुक्त ने कहा- आतंकवाद का महिमामंडन करने के कृत्य निंदनीय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ओटावा 25 जून 2024। भारत ने कनाडा में आतंकवाद का महिमामंडन करने वाले कृत्यों को ‘‘निंदनीय” करार देते हुए कहा है कि विश्व में किसी भी देश की सरकार को अपनी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के खतरे की अनदेखी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां